Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, टीकाकरण एवं कुपोषण नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षा

मंडला, 12 मई 2026

महिला एवं बाल विकास परियोजना मंडला अंतर्गत परिक्षेत्र बम्हनी बंजर में परियोजना अधिकारी श्री अनूप कुमार नामदेव द्वारा विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र खारी एवं वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित टीकाकरण दिवस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित हितग्राहियों से संवाद कर विभागीय योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान ग्राम खारी की गंभीर कुपोषित बालिका के परिवारजनों को परियोजना अधिकारी, सरपंच, पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा समझाइश देते हुए बालिका को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के लिए परामर्श दिया गया, ताकि बालिका का समुचित उपचार एवं पोषण प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त बम्हनी क्षेत्र में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों का निरीक्षण सहायक यंत्री श्रीमती शिल्पा मेश्राम एवं नगर परिषद बम्हनी के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

जयप्रकाश एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

10 मई तक शतप्रतिशत विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करें – हर्षिका सिंह

Reva India News

आयुष विभाग में धूमधाम से मनाई गई धन्वंतरि जयंती मंत्री संपतिया उइके ने की पूजा-अर्चना

Reva India News

Leave a Comment