Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला जिला प्रशासन अब सीधे आपके मोबाइल पर आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल हुआ लॉन्च

मंडला, 12 मई 2026

जिले के नागरिकों को शासन की योजनाओं और जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण सूचनाओं से अपडेट रखने के लिए मण्डला जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। अब आमजन सीधे अपने मोबाइल पर आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल जनसंपर्क मंडला के माध्यम से जिले की हर छोटी-बड़ी जानकारी और सरकारी अपडेट प्राप्त कर सकेंगे।

अक्सर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारियों का दौर रहता है, ऐसे में यह चैनल सूचना का एक विश्वसनीय माध्यम बनेगा। इस चैनल के माध्यम से नागरिकों को प्रदेश और केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं की तत्काल जानकारी और जिले में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों और निर्णयों की सूचना मिल सकती है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी जरूरी आदेश और एडवाइजरी, आपातकालीन सूचनाएं या मौसम संबंधी अलर्ट की जानकारी इस चैनल पर प्राप्त की जा सकती है। जिला जनसंपर्क कार्यालय मंडला ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आधिकारिक https://whatsapp.com/channel/0029VbCQcUI72WTwuFacSM12 लिंक पर क्लिक करके चैनल को फॉलो करें जिससे हर नोटिफिकेशन आपको समय पर मिल सके। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और सूचनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना है।

Related posts

निवास (न.परि) को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

डिप्टी कलेक्टर ने दिलाई ’अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस’ की शपथ

Reva India News

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत नवीन श्रेणी सम्मिलित करने संबंधी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment