Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश जनसुनवाई में सुनी 118 आवेदकों की समस्याएँ

मंडला, 12 मई 2026

जिला योजना भवन में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिले के दूर-दराज से आए 118 आवेदकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना।

कलेक्टर धोटे ने न केवल आवेदनों को गंभीरतापूर्वक लिया, बल्कि उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कई वृद्ध और दिव्यांग आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। आवेदनों की प्रकृति के आधार पर कलेक्टर श्री धोटे ने कई संवेदनशील प्रकरणों को एक ही दिन के भीतर सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शेष सभी आवेदनों की समय-सीमा तय की गई है।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, सहायक कलेक्टर श्री शैलेंद्र चौधरी, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने भी आवेदकों की समस्या सुनी। सम्पन्न हुई जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेशी का संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक – डॉ. मोहन यादव परिश्रम में जो तपा है, उसने ही तो इतिहास रचा है, जिसने फौलादी चट्टानों को तोड़ा है, उसने ही समय को मोड़ा है, समय को मोड़ देने का भी यही समय है, सही समय है।

Reva India News

हाईस्कूल बिंझिया में निःशुल्क साईकिल वितरण

Reva India News

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में कोदो कुटकी तिहार जैसे आयोजन महत्वपूर्ण – श्री कुलस्ते 14 से 17 अप्रैल तक आयोजित हो रहा कोदो-कुटकी तिहार केन्द्रीय मंत्री एवं पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मालिक ने किया तिहार का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment