Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडला भाजपा जिला मंडला की मासिक बैठक सम्पन्न, आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बनी रणनीति

मंडला। भारतीय जनता पार्टी जिला मंडला की जिला मासिक बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान वर्ग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान वर्ग के जिला प्रभारी श्री नरेंद्र राजपूत जी ने आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, उद्देश्य एवं संगठनात्मक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ संगठन की कार्य पद्धति को और अधिक प्रभावी बनाने का माध्यम है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन कार्य में जुटने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष एवं वर्ग नियंत्रक श्री राजेश जैन जी ने प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री नरेश चंद्रोल जी ने किया, वही आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष रजक जी ने व्यक्त किया। बैठक में पूर्व विधायक एवं जिला महामंत्री श्री पंडित सिंह धुर्वे जी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज मरकाम जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम जी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शशि पटेल जी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

Related posts

गलत जानकारी देकर पंजीयन कराने पर होगी कार्रवाई

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 जुलाई 2023

Reva India News

उपार्जन संबंधी सभी तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करें – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment