Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई मंडला में प्रवेश पंजीयन शुरू, 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन

मंडला, 26 मई 2026

जिले की शासकीय आईटीआई संस्थाओं में सत्र 2026 के लिए प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिले की शासकीय आईटीआई मंडला, निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी, मवई, घुघरी एवं मोहगांव में संचालित एनसीवीटी/एससीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से विभागीय डीएसडी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर जाकर 30 जून 2026 तक पंजीयन एवं त्रुटि सुधार कर सकेंगे। प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

आवेदक ऑनलाइन सहायता केंद्र अथवा स्वयं मोबाइल और कम्प्यूटर के माध्यम से भी आवेदन भर सकते हैं। साथ ही कार्य दिवसों में संबंधित आईटीआई संस्थाओं में स्थापित हेल्प डेस्क से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9407068737, 7415589985, 7697653651 एवं 7089685464 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 जुलाई 2023

Reva India News

समेकित छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2024-25 प्रोफाइल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति के संबंध में

Reva India News

आज 2 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

Leave a Comment