Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

3 अक्टूबर को जिले के सभी 9 विकासखंडों में होगा ‘‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’’ स्वास्थ्य शिविर

मंडला, 1 अक्टूबर 2026

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी 9 विकासखंडों में ‘‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’’ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा नागरिक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को शिविर स्थल पर उपलब्ध कराना है।

स्वास्थ्य शिविरों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, एनीमिया स्क्रीनिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग तथा जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के संबंध में हितग्राहियों को जानकारी देकर पात्र लोगों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से दिव्यांग एवं वृद्धजनों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, चश्मा एवं कृत्रिम अंग आदि की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। शिविरों में पात्र हितग्राहियों की पहचान कर आवश्यक जाँच, उपचार तथा संबंधित स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। शिविरों में पंजीकृत हितग्राहियों की जानकारी एवं रिकॉर्ड का भी संधारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 23 से 26 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Reva India News

जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र में स्वीकृत पदों के लिए अनन्तिम सूची जारी  

Reva India News

मंडला जिले से तकनीकि शिक्षा प्राप्त कर आदिवासी बालिकाएं आगे बढ़ेंगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती उइके ने छात्राओं से वार्तालाप कर उनकी पढ़ाई और खेलकूद के बारे में चर्चा की

Reva India News

Leave a Comment