Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों से खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडला, 28 मई 2026

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण मध्यप्रदेश द्वारा 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये, रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को 8 हजार रुपये तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 6 हजार रुपये की खेलवृत्ति राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी आवेदन पत्र जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय मण्डला से प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। खेलवृत्ति से संबंधित दिशा-निर्देश एवं नियमावली विभागीय वेबसाइट www.dsymp.gov.in पर उपलब्ध है।

Related posts

आंगनवाड़ी सहायिका की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

महिलाओं को डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य योजनाओं की दी गई जानकारी

Reva India News

पिछड़ा वर्ग को शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिलाएं – श्री बिसेन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने ली जिला अधिकारियों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment