Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनएचआरसी सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो का 29 मई को मंडला आगमन, मानवाधिकार पर करेंगे चर्चा

मंडला, 28 मई 2026

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो 29 एवं 30 मई को मंडला जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री कानूनगो 29 मई को दोपहर 3 बजे मंडला पहुंचेंगे। यहाँ वे स्थानीय नागरिकों से समकालीन मानवाधिकार मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मंडला जिले में मानवाधिकार एवं समावेशी विकास से जुड़े विषयों पर योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी स्थिति की व्यापक समीक्षा भी करेंगे।

कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से विभिन्न विभागों और संबंधित पक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे नागरिकों से संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। रात्रि विश्राम मंडला में रहेगा।

अगले दिन 30 मई को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो सुबह मंडला से निवास के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां खैरमाई मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिकों के साथ मानवाधिकार विषयों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद श्री कानूनगो अमरकंटक के लिए रवाना होंगे।

Related posts

पुलिस महा निरीक्षक बालाघाट ने 30 हजार रूपए का इनाम घोषित किया  

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अंतिम सूची जारी

Reva India News

Leave a Comment