Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाराजपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध उत्खनन पर मारा छापा

मंडला, 31 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महाराजपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने ग्राम मालीमोहगांव, खापाकला, धौरानाला और मोहनटोला में दबिश देकर अवैध मुरम उत्खनन (खनन) के खिलाफ कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालीमोहगांव, खापाकला, धौरानाला और मोहनटोला के ग्रामीण व वन क्षेत्रों में बिना किसी वैध अनुमति के धड़ल्ले से मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से मुरम का उत्खनन और परिवहन करते वाहनों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाड़ी, उप निरीक्षक सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Related posts

अधिकारियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ खेला वॉलीबॉल मैदान में उतरकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Reva India News

राज्यपाल श्री पटेल प्रार्थना सभा में हुए शामिल

Reva India News

कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 20 जनवरी तक

Reva India News

Leave a Comment