मंडला, 8 जून 2026
अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित ’’“शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता (छात्रवृत्ति) योजना”’’ के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। योजना के तहत मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत बीड़ी, चूना पत्थर एवं डोलोमाइट खदानों के श्रमिकों तथा उनके बच्चों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना में कक्षा 1 से उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को 1000 रुपये से 25000 रुपये तक की छात्रवृत्ति स्वीकृत की जाती है।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र छात्र-छात्राएं ’’नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल’’ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जून से प्रारंभ हो चुकी है। ’’प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति’’ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि ’’31 अगस्त’’ तथा ’’पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति’’ के लिए अंतिम तिथि ’’31 अक्टूबर’’ निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को ’’वन टाइम रजिस्ट्रेशन’’ एवं फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
आवेदनकर्ता विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियाँ पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। आवेदन भरने के बाद संबंधित विद्यालय या महाविद्यालय से सत्यापन कराकर आवेदन को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से अग्रेषित कराना भी आवश्यक होगा।
छात्रवृत्ति संबंधी किसी भी जानकारी के लिए जबलपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से दूरभाष क्रमांक ’’0761-4039511, 0761-4039510’’ पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा wc.jabalpur@rediffmail.com, wcjab@mp.gov.in तथा कल्याण प्रशासक कार्यालय इंदौर के दूरभाष क्रमांक 0731-2703530 एवं waind@mp.gov.in ई-मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही, मध्यप्रदेश परिक्षेत्र में संचालित निकटतम औषधालय एवं क्षेत्रीय चिकित्सालय सागर में भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन लिया जा सकता है।
प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त नहीं होने वाले अथवा शिक्षण संस्थान द्वारा सत्यापित न किए गए आवेदनों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।
