Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 24 जून को

मंडला, 9 जून 2026

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) मण्डला की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 24 जून को आयोजित की जाएगी। यह बैठक कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड मण्डला के कार्यालय में अपराह्न 4:30 बजे से आयोजित होगी।

बैठक में विभाग से संबंधित विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं संघों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें राजपत्रित अधिकारी संघ, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, लिपिक वर्गीय शासकीय सेवक संघ, अपाक्स संघ, कर्मचारी कामगार संघ, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संगठन, राज्य कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संगठन तथा शिक्षक, प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

कार्यपालन यंत्री द्वारा सभी आमंत्रित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर विभागीय मुद्दों एवं कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।

Related posts

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 नवम्बर 2022

Reva India News

31 मई को लगाए गए 1404 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment