Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया टीकाकरण एवं वीएचएसएनडी गतिविधियों का निरीक्षण

मंडला, 9 जून 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी ने मंगलवार को विकासखंड समनापुर अंतर्गत आयोजित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान समनापुर पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र समनापुर तथा टिकरिया पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र टिकरिया एवं मझगांव में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित गर्भवती महिलाओं का एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) परीक्षण किया गया। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का वजन एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण भी किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती तिवारी ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कुपोषण की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए मुनगा (सहजन) की पत्तियों के पाउडर के उपयोग के लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

निरीक्षण के दौरान टिकरिया केंद्र में एक गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे की पहचान होने पर उसकी माता को बच्चे को शीघ्र ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने की सलाह दी गई, ताकि बच्चे को आवश्यक चिकित्सकीय एवं पोषण संबंधी देखभाल मिल सके।

श्रीमती तिवारी ने आंगनवाड़ी केंद्रों में हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे रेडी-टू-ईट पोषण आहार का भी सत्यापन किया तथा वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जाँच कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य अमले को नियमित रूप से स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीपीओ बीजाडांडी सुश्री मनीषा तिवारी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सुपरवाईजर उपस्थित थे।

Related posts

जिला कांग्रेस पार्टी ने निकाली मधुपुरी से पदमी तक भारत जोड़ो यात्रा

Reva India News

स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन कैमरा से होगा ग्रामीण आबादी क्षेत्रों का संपत्ति सर्वेक्षण

Reva India News

सोनी समाज ने चलाया कोविड वैक्सीनेशन के लिये प्रोत्साहन अभियान

Reva India News

Leave a Comment