Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न

मंडला, 12 जून 2026

कलेक्टर एवं जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के अध्यक्ष श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त दावों के निराकरण एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में एमपीएफआरए पोर्टल पर दर्ज नवीन व्यक्तिगत वनाधिकार दावों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोर्टल पर दर्ज सामुदायिक वनाधिकार दावों के निराकरण, वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित किए जाने संबंधी कार्यवाही तथा प्रपत्र-01, 02 एवं 03 की स्थिति पर भी चर्चा की गई। समिति द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों की समीक्षा उपरांत 47 वनाधिकार दावों को मान्य किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं 07 दावों को पुनः परीक्षण एवं आवश्यक जांच के लिए संबंधित अनुविभागीय स्तरीय वनाधिकार समिति को प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया।

कलेक्टर श्री धोटे ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों के अंतर्गत तैयार किए गए दावों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार अधिनियम का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार एवं शीघ्रता से पूर्ण की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में वन विभाग के डीएफओ श्री एमएस मौर्य, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती वंदना गुप्ता, श्री रंजीत गुप्ता, समस्त एसडीओ वन तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 योजना के ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

बिछिया में पीएम जनमन एवं आवास प्लस की हितग्राहीवार समीक्षा

Reva India News

स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से आरंभ होगा युवा शक्ति मिशन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment