Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को साकार कर रहे जनकल्याण शिविर – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके बम्हनी में आयोजित जनकल्याण शिविर में हितग्राहियों को किया लाभान्वित

मंडला, 18 जून 2026

नगर परिषद बम्हनी बंजर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लाभान्वित किया तथा आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिलना चाहिए।

श्रीमती उइके ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करे। उन्होंने नागरिकों से भी शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से प्रशासन को अवगत कराया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

हाईवे के पास के अतिक्रमण को चिन्हित कर तत्काल हटाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

एस.डी.एम. नैनपुर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment