Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिले में अब तक 975.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

मंडला, 25 अगस्त 2026

भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय मंडला द्वारा जारी दैनिक वर्षा विवरण के अनुसार 25 अगस्त 2026 को जिले में औसतन 27.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। एक जून 2026 से 25 अगस्त 2026 तक जिले में 975.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।

जिले की सामान्य औसत वर्षा 1326.2 मिलीमीटर है। इस प्रकार अब तक हुई वर्षा सामान्य वर्षा का 73.57 प्रतिशत है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में दर्ज 1364.5 मिलीमीटर औसत वर्षा की तुलना में इस वर्ष वर्षा में लगभग 28.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

25 अगस्त को तहसीलवार वर्षा में निवास में सर्वाधिक 48.8 मिलीमीटर, जबकि मंडला में 12.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा नैनपुर में 14.0, घुघरी में 22.6, नारायणगंज में 31.7 तथा बिछिया में 33.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

वर्षा के आँकड़ों के अनुसार एक जून से 25 अगस्त तक मंडला में 906.9, नैनपुर में 899.8, बिछिया में 973.7, निवास में 983.4, घुघरी में 982.5 तथा नारायणगंज में 1076.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Related posts

नारायणगंज में स्वदेशी जागरण अभियान के तहत शपथ ग्रहण

Reva India News

विकसित कृषि संकल्प अभियान: टिकरवारा में पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके हुईं शामिल  

Reva India News

सैयद हैदर रजा की स्मृति में आरडी कालेज में हुआ सांस्कृतिक आयोजन

Reva India News

Leave a Comment