Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्व-सहायता समूह की बैठक में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर चर्चा

मंडला, 25 अगस्त 2026

वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडला के अधिकारी श्री कृष्णकांत अवस्थी ने 24 अगस्त 2026 को विकासखंड मोहगांव के ग्राम चाबी में आयोजित स्व-सहायता समूह की बैठक में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं को विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा चाबी के शाखा प्रबंधक श्री शशांक कुड़ापे, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के फैकल्टी श्री आशीष अग्रवाल तथा आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक श्री राजकुमार यादव उपस्थित रहे।

श्री अवस्थी ने महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना सहित बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं सावधानियों की जानकारी भी दी। बैठक में साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से भी महिलाओं को अवगत कराया गया। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा संदिग्ध कॉल से सावधान रहने की सलाह दी गई। साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।

Related posts

रोजगार मेला नगरपालिका टाऊनहॉल में आज

Reva India News

आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी  

Reva India News

उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा की तिथियाँ हुई निर्धारित माँ नर्मदा उत्तरवाहिनी परिक्रमा सेवा समिति की आयोजित हुई बैठक

Reva India News

Leave a Comment