Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शनिवार को होगा अगला जनविश्वास शिविर, टीएल पत्रों का व्यक्तिगत रूप से फॉलोअप करें – कलेक्टर नॉन अटेंडेड शिकायतों पर जुर्माना, फार्मर रजिस्ट्री और कान्हा से लगे गांवों में मलेरिया सर्वे के निर्देश

मंडला, 31 अगस्त 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिला योजना भवन में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीएल के पत्रों का व्यक्तिगत रूप से फॉलोअप कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि सामान्य प्रशासन के निर्देश अनुसार शुक्रवार को अवकाश होने के कारण अगला जन विश्वास शिविर शनिवार, 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आगामी शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों और शिकायतों के निराकरण के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन – नॉन अटेंडेड पर जुर्माना

 

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि निम्न गुणवत्ता से बंद हुए प्रकरणों को नियमानुसार री-ओपन कराकर संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं, इससे रैंकिंग में सुधार होगा। नॉन अटेंडेड प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेड न रहे। 50 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों का भी गंभीरता से निराकरण किया जाए। बैठक में ऊर्जा विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिस पर कलेक्टर ने कहा कि ऊर्जा विभाग ने एक संस्था के रूप में बेहतर मैकेनिज्म बनाया है, इसी कारण वह प्रदेश में रैंकिंग में लगातार नंबर-1 पर बना हुआ है।

फार्मर रजिस्ट्री में तेजी तथा कान्हा से लगे ग्रामों में घर-घर सर्वे के निर्देश

 

कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को अधिक से अधिक किसानों की रजिस्ट्री पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह कार्य महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम में मलेरिया के केस बढ़ते हैं, पड़ोसी जिला बालाघाट में आउटब्रेक की स्थिति चिंताजनक है। इसलिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से लगे चिन्हित ग्रामों में डोर-टू-डोर सर्वे, दवा छिड़काव और एसडीएम के नेतृत्व में स्पेशल मलेरिया कैंप आयोजित किए जाएं। उन्होंने एसी ट्राइबल और जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रावासों में बच्चों के नियमित हेल्थ चेकअप के निर्देश भी दिए।

बैठक में एनीमिया मुक्त मंडला, स्कूल व आंगनबाड़ी निरीक्षण, मध्यान्ह भोजन, अभियोजन स्वीकृति, क्रमोन्नति, मशरूम उत्पादन, गुल्ली क्रय, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण सहित अंतर-विभागीय विषयों पर समीक्षा की गई।

बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री एम.एस. मौर्य, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एडीएम श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी, एसडीएम बिछिया श्री कुलदीप पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शिरी एवं श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश कौशिक, श्रीमती क्षमा सराफ व श्री संस्कार बावरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 नवम्बर 2022

Reva India News

महाप्रबंधक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 95.56 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Reva India News

Leave a Comment