Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने मिलेगी राशि

मंडला, 31 अगस्त 2026

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2026 में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए 1 सितंबर को राशि वितरित की जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, मिंटो हॉल में सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा।

योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप क्रय करने के लिए 25 हजार रुपये प्रति विद्यार्थी की राशि वन क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के उद्बोधन से होगी।

Related posts

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

रेत का अवैध परिवहन करते हुये ट्रेक्टर वाहन जप्त किये गये

Reva India News

नगरपरिषद बिछिया में सामान्य अवकाश घोषित

Reva India News

Leave a Comment