Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 सितंबर से

मंडला, 2 सितम्बर 2026

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के तहत जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में रिक्त पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में रिक्त सरपंच एवं पंच पदों के लिए नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक संबंधित जनपद पंचायत के जनपद कार्यालय में प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

जारी कार्यक्रम में मंडला, नैनपुर, बिछिया, निवास, नारायणगंज, मवई, घुघरी, मोहगाँव एवं बीजाडांडी जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में रिक्त सरपंच एवं पंच पदों को शामिल किया गया है। कुल 58 क्रमांकित रिक्त पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया प्रस्तावित है।

निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं नाम निर्देशन की प्रक्रिया के लिए संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। निर्वाचन कार्यक्रम की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Related posts

फूलसागर में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 27 को

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment