Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हज 2027 के चयनित यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण आज

मंडला – हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के निर्देशानुसार हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हज यात्रियों के लिए फिटनेस टेस्ट, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला हज कमेटी मंडला एवं हज वेलफेयर सोसायटी मंडला द्वारा जारी सूचना के मुताबिक यह शिविर दिनांक 10 सितंबर 2026, दिन गुरुवार की सुबह 9:00 बज जिला चिकित्सालय मंडला में आयोजित किया जा रहा है। जिला हज कमेटी मंडला ने सभी चयनित हज यात्रियों से कमेटी ने अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से फिटनेस टेस्ट, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित हो। फिटनेस टेस्ट, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शामिल होने के लिए कुछ निर्देश भी जारी किए गए है। जारी निर्देशों के मुताबिक सभी हज यात्रियों को सुबह 9:00 बजे जिला चिकित्सालय मंडला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है।  हज यात्रियों से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खाली पेट आने और अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज / जानकारियां लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला हज कमेटी मंडला एवं हज वेलफेयर सोसायटी मंडला से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

स्वास्थ्य केवल इलाज का विषय नहीं है, बल्कि हर नागरिक के सम्मानपूर्ण जीवन का आधार – मंत्री श्रीमती उइके स्वस्थ मंडला, सशक्त मंडला के लक्ष्य को साकार करने आरोग्यम मंडला का हुआ शुभारंभ 15 जनवरी से मार्च 2026 तक चलेगा अभियान

Reva India News

बिछिया में छात्र-छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में सकारात्मक रूप से निराकरण करें – श्री मिश्रा कलेक्टर ने किया घुघरी में तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment