Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

मंडला, 9 सितम्बर 2026

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पदमी मंडला में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा लेस्ट-2027 के माध्यम से प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix, https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi पर जाकर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। कक्षा 9वीं के लिए आवेदन हेतु संबंधित ऑनलाइन पोर्टल तथा कक्षा 11वीं के लिए निर्धारित पोर्टल पर पंजीयन किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया एवं पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं।

Related posts

ग्राम पंचायत जगन्नाथर में संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित

Reva India News

कलेक्टर ने किया एसडीएम कार्यालय घुघरी के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण

Reva India News

विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 18 मार्च को

Reva India News

Leave a Comment