Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

11 सितंबर को नगरपालिका मंडला में लगेगा लोक कल्याण मेला

मंडला, 9 सितम्बर 2026

नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को नगर पालिका परिसर स्थित टाउनहॉल में एक दिवसीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। मेले का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने बताया कि मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसमें नगर के पात्र पथ विक्रेताओं को 15 हजार से 50 हजार रुपये तक के ऋण वितरण के साथ नवीन आवेदनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा जिन हितग्राहियों के द्वितीय एवं तृतीय चरण के ऋण पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें क्रेडिट कार्ड के आवेदन एवं संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मेले में डिजिटल लेन-देन, कैशबैक योजना, आवास, बैंकिंग, बीमा, पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। नगर पालिका कर्मचारियों एवं हितग्राहियों के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा ने रेहड़ी, ठेला एवं गुमटी संचालकों सहित नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related posts

महिलाएं एकजुट होकर राष्ट्र के हित में कार्य करें – सपंतिया उइके टाऊनहॉल में संपन्न हुआ नारी वंदन कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथशाह की प्रतिमा का अनावरण किया

Reva India News

एसडीएम ने डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया

Reva India News

Leave a Comment