मंडला, 9 सितम्बर 2026
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 10 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे मासिक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में पंचायत राज संचालनालय, जल निगम, स्वच्छ भारत मिशन, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में 15वें वित्त आयोग के कार्यों, नल-जल योजनाओं, जल जीवन मिशन, स्वच्छता संबंधी गतिविधियों, गोवर्धन योजना, महिला स्व-सहायता समूहों, प्रधानमंत्री आवास के लंबित आवासों तथा विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल और रख-रखाव की स्थिति पर चर्चा होगी। जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
