Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रम प्रहरी बनकर अपंजीकृत कारखानों और संस्थानों की दें सूचना

मंडला, 10 सितम्बर 2026

श्रम विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ‘श्रम प्रहरी’ पहल शुरू की गई है। इसके तहत आम नागरिक अपने आसपास संचालित अपंजीकृत कारखानों, संस्थानों अथवा निर्माण कार्यों की सूचना श्रम विभाग को दे सकते हैं।

श्रम विभाग ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रम कानूनों का पालन कराने में आमजन की सहभागिता बढ़ाना है। यदि किसी नागरिक को ऐसा कारखाना या व्यावसायिक प्रतिष्ठान दिखाई देता है, जो पंजीकृत नहीं है, तो उसकी सूचना श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल https://factory.mponline.gov.in/Portal/Services/FactoryReg/AB_Home.aspx पर दर्ज की जा सकती है।

इसके अलावा टोल-फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 1800-233-8888 पर कॉल कर भी जानकारी दी जा सकती है। मध्यप्रदेश के आधिकारिक फैक्ट्री पोर्टल पर भी अपंजीकृत कारखाने या संस्थान की सूचना देने के लिए यही हेल्पलाइन उपलब्ध कराई गई है। श्रम विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ‘श्रम प्रहरी’ बनकर श्रमिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण में सहयोग करें।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत स्वच्छता श्रमदान का आयोजन आज

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकार साथियों को दी बधाई

Reva India News

टीकाकरण महाअभियान में प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान ने जनपद पंचायत मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वारा में सहयोग प्रदान किया*

Reva India News

Leave a Comment