Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को नहीं देना होगा ब्याज, शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का मिलेगा लाभ कलेक्टर की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला, 10 सितम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, मंडला की प्रशासक समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए किसानों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रशासक समिति, जिला सहकारी बैंक समिति, अमानतों की स्थिति, कवच योजना सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सहकारी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर योजना के अंतर्गत कृषकों को अल्पकालीन फसल ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। योजना के तहत कृषकों को ऋण वितरण की तिथि से 12 माह की अवधि में ऋण चुकाने की सुविधा रहेगी। साथ ही कृषक अब खरीफ एवं रबी दोनों सीजन का फसल ऋण एक साथ प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित अवधि में ऋण का पुनर्भुगतान करने पर कृषक शासन की 0 प्रतिशत ब्याज दर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

कलेक्टर श्री धोटे ने निर्देश दिए कि पात्र किसानों को फसल ऋण समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक एवं सहकारी संस्थाओं के माध्यम से योजना की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र कृषक समय पर ऋण प्राप्त कर कृषि कार्यों के लिए आवश्यक खाद, बीज एवं अन्य आदानों की व्यवस्था कर सकें।

Related posts

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 29 को

Reva India News

सुखलाल को तत्काल मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र और वैषाखी

Reva India News

कोविड-19 टीकाकरण, पल्स पोलियो एवं दस्तक अभियान पर कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment