Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडांडी में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामसभा आयोजित

मंडला, 11 सितम्बर 2026

बैंक ऑफ इंडिया शाखा बीजाडांडी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 सितंबर को आजीविका कार्यालय, ग्राम बीजाडांडी में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सभा में साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट, मनी लॉन्ड्रिंग, ओटीपी शेयरिंग, रिश्वतखोरी और फर्जी लिंक्स से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इसमें जबलपुर आंचलिक कार्यालय से आए मुख्य प्रबंधक सतर्कता विभाग श्री धीरज महाराज, शाखा प्रबंधक श्री अभिसार सिंहासने, रीजनल हेड श्री अमृत हुसैन सहित आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक श्री साहेब लाल सूर्यवंशी एवं स्व-सहायता समूहों की बड़ी संख्या में दीदियां उपस्थित रहीं।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 5 अगस्त 2022

Reva India News

जनसुनवाई में आए 108 आवेदन

Reva India News

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन संवाद आयोजित

Reva India News

Leave a Comment