Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा की कहानी: सिंचाई सुविधा से बदली खेती की तस्वीर, शारदा प्रसाद साहू ने जताया प्रधानमंत्री जी का आभार

मंडला, 17 सितम्बर 2026

मंडला जिले के ग्राम पंचायत कटंगसिवनी निवासी शारदा प्रसाद साहू बताते हैं कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत उनके गांव में तालाब स्वीकृत होने से खेती के लिए सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध हुई। तालाब से करीब 10 एकड़ भूमि सिंचित हो रही है, जिससे कृषि कार्य को नई गति मिली है।

श्री शारदा प्रसाद साहू बताते हैं कि पहले खेती करना “पत्थर में फूल उगाने जैसा” कठिन काम था। सिंचाई की सुविधा मिलने के बाद खेती में नई उम्मीद जगी और कृषि कार्य को आगे बढ़ाने का अवसर मिला। वे कृषि के साथ वृक्षारोपण भी कर रहे हैं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में योगदान दे रहे हैं।

कृषक श्री शारदा प्रसाद साहू इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री जी और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि सिंचाई सुविधा ने उनकी खेती को संबल दिया है और उनके परिवार के लिए आगे बढ़ने की नई राह खोली है।

Related posts

जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर होगी कौशल प्रतियोगिता

Reva India News

निर्वाचन की विश्वसनीय कायम रखने अभ्यर्थियों के व्यय की सजग मॉनिटरिंग आवश्यक – नाडिग विश्वास व्यय प्रेक्षक ने ली सहायक प्रेक्षक तथा नोडल अधिकारियों की बैठक

Reva India News

कोदो-कुटकी उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय में करें वृद्धि  – सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव श्री सिंह ने न्यूट्रीजो मिलेट्स का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment