Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के मूल सिद्धांत

मंडला, 17 सितम्बर 2026

आगामी 23 सितंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न स्वास्थ्य एवं जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में स्वयंसिद्ध पैरामेडिकल कॉलेज में आयुर्वेद जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में आयुर्वेद जिला चिकित्सालय मंडला की डॉ. प्रियंका धुर्वे तथा डॉ. एकता वाल्को ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में स्वस्थ जीवन के लिए आहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं प्रकृति के साथ संतुलन पर विशेष जोर दिया जाता है।

कार्यक्रम में रसायन चिकित्सा, पंचकर्म एवं स्वर्णप्राशन जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने इन विषयों से संबंधित आयुर्वेदिक अवधारणाओं एवं पारंपरिक उपयोगों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसके पश्चात संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने आयुर्वेद, दैनिक आहार-विहार और जड़ी-बूटियों के उपयोग से संबंधित प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Related posts

निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए उपकर भुगतान है अनिवार्य

Reva India News

प्रदेश अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिये भी पारदर्शी तरीके से की जा रही कार्यवाही

Reva India News

राजस्व अधिकारी उर्वरक विक्रय केन्द्रों की सतत निगरानी करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment