मंडला, 18 सितम्बर 2026
कटरा निवासी श्रीमती विमला वाल्मिक सूर्य स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। वे बताती हैं कि समूह से जुड़कर महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करने और आगे बढ़ने का अवसर मिला है। आज उनके समूह से लगभग 250 महिलाएं जुड़ी हुई हैं और सभी महिलाएं किसी न किसी शासकीय योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं।
विमला बताती हैं कि समूह की महिलाओं को उज्ज्वला योजना, लाड़ली बहना योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सुविधाओं के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है और वे अपने परिवार की जरूरतों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
श्रीमती विमला वाल्मिक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महिलाओं को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने और सशक्त बनने के अवसर दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को जब अवसर और सहयोग मिलता है, तो वे अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। श्रीमती विमला की कहानी उन अनेक ग्रामीण महिलाओं की कहानी है, जो स्व-सहायता समूहों से जुड़कर योजनाओं का लाभ ले रही हैं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।
