Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

मंडला, 19 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल भीखमपुर में विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

चित्रकला प्रतियोगिता में 16 छात्र-छात्राओं तथा भाषण प्रतियोगिता में 12 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने विचार एवं कल्पनाओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों एवं भाषणों के माध्यम से विकसित, समृद्ध, स्वच्छ, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की परिकल्पना को अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला। शासकीय हाईस्कूल भीखमपुर में आयोजित यह गतिविधि सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने वाली रही।

Related posts

पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने गाँव-गाँव पहुँच रही चलित प्रयोगशाला

Reva India News

25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली जाने वाली शपथ

Reva India News

मतदाता सूची का पुनरीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment