Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस की अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई — 1,000 कि. ग्रा .महुआ लाहन नष्ट*

नैनपुर। पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में मंडला पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 09 सितंबर 2026 को *थाना नैनपुर पुलिस द्वारा ग्राम जामगांव-भीमकुंड क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई* की गई।

 

*1,000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट—*

कार्रवाई के दौरान थाना नैनपुर पुलिस टीम द्वारा मौके से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया *लगभग 1,000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा उक्त महुआ लाहन को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट* किया गया।

 

इसके अतिरिक्त कच्ची शराब के निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री एवं उपकरणों को भी मौके पर नष्ट किया गया।

 

*थाना निवास* पुलिस द्वारा ग्राम जिलहटा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान कुल 90 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट किया गया।

हाथभट्टी से निर्मित लगभग 7 लीटर अवैध महुआ शराब पाए जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

*पुलिस टीम*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नैनपुर निरीक्षक मंशाराम वगेन, उप निरीक्षक पंकज विश्वकर्मा थाना निवास एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

परिक्रमावासियों के लिए कुम्भकार भवन में करें व्यवस्थाएं – हर्षिका सिंह

Reva India News

हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिछिया के अंतर्गत 195 समूह गठित,

Reva India News

Leave a Comment