Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

राज्य स्तरीय शालेय थांगता प्रतियोगिता रीवा के लिए जिले के 16 खिलाड़ियों का चयन, ज्ञान सागर के 11 खिलाड़ी होंगे शामिल

संभाग में ज्ञान सागर का परचम, 11 स्वर्ण और 2 रजत पदकों के साथ 11 खिलाड़ी रीवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

 

थांगता में ज्ञान सागर का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले के 16 स्वर्ण में 11 स्वर्ण जीतकर खिलाड़ियों ने रचा कीर्तिमान

 

ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल का दमदार प्रदर्शन, संभाग स्तर पर स्वर्णिम सफलता के साथ रीवा के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन

 

जुन्नारदेव। संभाग स्तरीय शालेय थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल, जुन्नारदेव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं छिंदवाड़ा जिले का गौरव बढ़ाया। जिला दल के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के 13 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक तथा 2 खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 5 से 10 अक्टूबर तक रीवा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शालेय थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए छिंदवाड़ा जिले के कुल 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के 11 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जिले के कुल 16 स्वर्ण पदकों में से 11 स्वर्ण पदक अकेले ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीतकर विद्यालय को संभाग की अग्रणी टीमों में स्थापित किया। सब जूनियर (14 वर्ष) वर्ग में 40 किग्रा में अथर्व मानकदिवे, 48 किग्रा में आरो जायसवाल एवं 56 किग्रा में वंश पवार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं 37 किग्रा में रक्षक घरसे तथा 45 किग्रा में उन्नति रगड़े ने रजत पदक अर्जित किया। जूनियर (17 वर्ष) वर्ग में 48 किग्रा में यथार्थ मानकदिवे, 52 किग्रा में अर्पित विश्वकर्मा, 65 किग्रा में मोहम्मद आवान खान तथा 75 किग्रा में जैनिया नागवंशी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सीनियर (19 वर्ष) वर्ग में 56 किग्रा में अनुज भारद्वाज, 60 किग्रा में निशिकेत सल्लाम, 75 किग्रा में अंकुश यदुवंशी तथा 50 किग्रा में आशना धुर्वे ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगा दिए। यह संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 17 एवं 18 अगस्त को पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल उत्कृष्ट विद्यालय, जबलपुर में आयोजित हुई, जिसमें जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला एवं बालाघाट जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में किया गया।

प्रतियोगिता में उर्मिला तिवारी ने जनरल मैनेजर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि छिंदवाड़ा जिले की टीम के कोच योगेश रुखमांगद एवं संदीप उईके ने खिलाड़ियों का उत्कृष्ट मार्गदर्शन कर इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन निखिलेश उपाध्याय, अंकित द्विवेदी, प्राचार्य अभिशिखा ठाकरे, जिला क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र चौरिया एवं विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी फिरोज़ खान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related posts

चौरसिया परिवार ने विधि-विधान से की देवउठनी एकादशी की पूजा

Reva India News

प्रेक्षक श्री प्रकाश व्यास ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Reva India News

सामान्य सभा की बैठक 26 मार्च को

Reva India News

Leave a Comment