मंडला, 25 सितम्बर 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा 24 सितंबर 2026 को अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मंडला के बर्राटोला स्थित एक घर से 3 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई। वहीं बाईपास स्थित एक दुकान के पास विक्रय के लिए थैले में रखी 8 नग प्लेन एवं 16 नग विदेशी मदिरा बरामद कर जप्त की गई।
इसी प्रकार बिछिया में बस स्टैंड के आगे पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक सूनसान खंडित मकान से 40 नग विदेशी मदिरा एवं 8 बोतल विदेशी मदिरा बरामद की गई। घटनास्थल पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं पाया गया, जिस पर विधिवत पंचनामा कार्रवाई की गई। अवैध रूप से मदिरा का विक्रय करने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 16 हजार 800 रुपये बताई गई है।
