Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरेनीमाल में मशरूम उत्पादन से किसानों को मिल रही अतिरिक्त आय

मंडला, 25 सितम्बर 2026

विकासखण्ड बिछिया के ग्राम नरेनीमाल में किसान मशरूम उत्पादन को आय के अतिरिक्त साधन के रूप में अपनाकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे हैं। 24 सितंबर 2026 को सहायक संचालक उद्यान मंडला एवं विभागीय टीम द्वारा ग्राम नरेनीमाल में मशरूम उत्पादन कर रहे कृषकों के कार्य का निरीक्षण किया गया।

ग्राम के कृषक श्री मनोज धूमकेती, श्री गोकुल पटेल सहित करीब 40 कृषकों द्वारा मशरूम उत्पादन कार्यक्रम अपनाया गया है। प्रत्येक कृषक द्वारा 50-50 बैग में मशरूम उत्पादन किया जा रहा है। विभाग के अनुसार प्रति कृषक 50 बैग से लगभग 100 से 130 किलोग्राम मशरूम का उत्पादन प्राप्त हो रहा है। उत्पादित मशरूम को स्थानीय बाजार में विक्रय कर प्रत्येक कृषक को लगभग 32 हजार से 40 हजार रुपये तक की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।

मशरूम उत्पादन कम स्थान में शुरू किया जा सकने वाला व्यवसाय है, जिससे किसान अपनी कृषि गतिविधियों के साथ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा जिले के इच्छुक कृषकों से मशरूम उत्पादन अपनाने के लिए विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों अथवा सहायक संचालक उद्यान, मंडला से संपर्क करने की अपील की गई है।

Related posts

मंडला जिले को मिली नई सौगात नैनपुर में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय

Reva India News

जिले में मिले 13 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment