Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री 29 सितंबर को मंडला प्रवास पर

मंडला, 28 सितम्बर 2026

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 28 सितंबर को मंडला आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री जायसवाल 28 सितंबर की शाम अनूपपुर से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री शाम लगभग 7 बजे मंडला स्थित एमपीटी रिसॉर्ट पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन 29 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे श्री जायसवाल एमपीटी रिसॉर्ट मंडला से ग्राम जारगी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11 बजे ग्राम जारगी पहुंचकर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘जल, जन सेवा संकल्प’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान बाईक यात्रियों के स्वागत सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम उपरांत श्री जायसवाल सायं 4 बजे मंडला से बिजुरी, जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

8 से 14 जनवरी तक आयोजित होगा ’’स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा’’ कार्यक्रम

Reva India News

साइबर जागरूकता अभियान: स्कूली बच्चों को दी गई ऑनलाइन सुरक्षा की सीख जागरूकता ही साइबर सुरक्षा की सबसे बड़ी ढ़ाल

Reva India News

एसडीएम और मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिछिया ने छात्रावास, ग्राम पंचायत और स्कूलों का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment