Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया ईवीएम एवं वीवीपेट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

मंडला, 28 सितम्बर 2026

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल नामदेव धोटे ने सोमवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा बिछिया, निवास तथा मंडला के लिए निर्धारित ईव्हीएम हॉल का गेट खुलवाकर विधिवत निरीक्षण पूर्ण किया। कलेक्टर श्री धोटे ने वेयरहाऊस की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, निर्वाचन अधीक्षक श्री अरूण कुशवाहा, श्री सीके तिवारी, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

23 मई को लगाए गए 1383 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment