Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रवण एवं वाक्बाधित व्यक्तियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम ‘‘अनुगूंज से उद्घोष’’ आयोजित

मंडला, 30 सितम्बर 2026

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला माननीय श्री कमल जोशी के निर्देशन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तपन धारगा के मार्गदर्शन में 29 सितंबर 2026 को एडीआर सेंटर, जिला न्यायालय मंडला में श्रवण एवं वाक्बाधित व्यक्तियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम ‘‘अनुगूंज से उद्घोष’’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से हुआ।

कार्यक्रम में श्रवण एवं वाक्बाधित प्रतिभागियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता, न्याय तक समान पहुँच तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सदस्य सचिव मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री सुमन श्रीवास्तव ने विधिक अधिकारों एवं न्याय तक पहुंच के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने भावनात्मक कल्याण, जीवन कौशल, कला एवं रचनात्मक अवसर, अभिभावकों की भूमिका, कैरियर मार्गदर्शन, भविष्य की तैयारी तथा बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर माननीय श्री अल्पेश वॉय कोगजे, कार्यपालक अध्यक्ष माननीय श्री विवेक रूसिया एवं न्यायाधिपति म.प्र. उच्च न्यायालय श्री विवेक अग्रवाल ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया।

Related posts

*पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके रानी दुर्गावती सम्मान से हुई विभूषित।

Reva India News

जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

कोविड संक्रमण की सूचना मिलने पर तत्काल रिस्पोंस दें आरआरटी – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment