Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरबीएसके की पहल से 12 वर्षीय ओम को मिला नया जीवन, हृदय में छेद का सफल ऑपरेशन

मंडला, 2 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सफलता की कहानी अपनी जुबानी” पहल के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने हृदय संबंधी समस्या से पीड़ित 12 वर्षीय ओम जंघेला के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राम भोंगाद्वार निवासी ओम जंघेला, पिता श्री दीपक जंघेला एवं माता श्रीमती पूजा जंघेला के पुत्र हैं। जांच के दौरान ओम के हृदय में छेद होने की जानकारी सामने आई।

बच्चे की बीमारी की जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता ऑपरेशन कराने को लेकर चिंतित थे और इसके लिए तत्काल तैयार नहीं थे। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार को बीमारी की गंभीरता, समय पर उपचार के महत्व तथा ऑपरेशन के बाद बच्चे के स्वस्थ जीवन की संभावनाओं के संबंध में लगातार समझाइश एवं परामर्श दिया।

आशा कार्यकर्ता संतोषी जंघेला, एएनएम रूकमणी जंघेला, बीईई श्रीमती कुलदीप जंघेला तथा आरबीएसके टीम ने परिवार से निरंतर संपर्क बनाए रखा और उन्हें उपचार के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से परिजन बच्चे के उपचार के लिए तैयार हुए।

इसके बाद 7 जून 2026 को प्लेटिनम हार्ट हॉस्पिटल, जबलपुर में ओम का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद ओम के स्वास्थ्य में सुधार हुआ और वह अब सामान्य जीवन की ओर आगे बढ़ रहा है। बच्चे के स्वस्थ होने से उसके माता-पिता और परिवार में खुशी का माहौल है।

ओम के माता-पिता ने बताया कि समय पर बीमारी की पहचान, स्वास्थ्य विभाग की निरंतर समझाइश और आरबीएसके टीम के प्रयासों से उनके बच्चे को बेहतर उपचार मिल सका। उन्होंने शासन की स्वास्थ्य योजनाओं, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि समय पर बीमारी की पहचान, उचित परामर्श और शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं से जरूरतमंद बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

Related posts

जिला कांग्रेस पार्टी ने निकाली मधुपुरी से पदमी तक भारत जोड़ो यात्रा

Reva India News

खेत-तालाब से बदली डुमरी लाल की तकदीर सब्जी उत्पादन और मछली पालन से सालाना लाखों की कमाई सरकारी योजनाओं ने बनाया 20 गांवों के किसानों का मार्गदर्शक

Reva India News

भावल में ओपन हाउस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment