Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विधानसभा 105-बिछिया में मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

मंडला, 9 अक्टूबर 2026

विधानसभा क्षेत्र 105-बिछिया में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित विशेष अभियान की जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र के सभी 352 मतदान केंद्रों पर शिविर लगाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों, एसआईआर के दौरान अनुपस्थित रहे अथवा नाम विलोपित हुए मतदाताओं तथा 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में एएसडीआर मतदाताओं की सूची बीएलओ तथा संबंधित कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि उनके संज्ञान में ऐसे पात्र मतदाता आएं, जिनके नाम अनुपस्थित रहने के कारण मतदाता सूची से विलोपित हो गए हैं, तो उनकी जानकारी संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अथवा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि नियमानुसार नाम जोड़ने की कार्रवाई समय पर पूरी की जा सके।

बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें दिलीप गोड़वानी, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदीप राय एवं उत्तर गरुड़ सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव में आये उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से की वन-टू-वन चर्चा

Reva India News

349 घरों में किया गया सर्वे भर्ती सभी मरीज अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज

Reva India News

पोल्ट्री फार्म का पंजीयन पशुपालन विभाग में करवाना आवश्यक

Reva India News

Leave a Comment