Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिव्यांग सशक्तिकरण एवं नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 9 अक्टूबर 2026

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था प्रवाहिनी समिति एवं आदिवासी बैगा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीनदयाल रसोई परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क भोजन एवं वस्त्र वितरित किए गए तथा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विकसित भारत 2047 और जन सेवा ही प्रभु सेवा की भावना को साकार करना है। प्रवाहिनी समिति अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ज्योतिषी ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। श्रीमती गंगोत्री बडगैंया ने नशा पीड़ितों की पहचान कर परामर्श व उपचार की बात कही। अंत में नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

Related posts

निर्माणाधीन सांदीपनी विद्यालय अंजनिया का निरीक्षण समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Reva India News

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आज

Reva India News

जिले में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment