Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित 37 व्यक्तिगत दावे मान्य, सीएफआरआर प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

मंडला, 9 अक्टूबर 2026

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में गोलमेज कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वनाधिकार अधिनियम के तहत लंबित तथा नवीन प्रकरणों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

समिति द्वारा विस्तृत परीक्षण एवं विचार-विमर्श के उपरांत 37 व्यक्तिगत दावों को मान्य करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार से संबंधित सभी दावों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए।उन्होंने एम.पी.एफ.आर.ए. पोर्टल दर्ज नवीन व्यक्तिगत एवं अन्य लंबित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर लंबित सभी दावों का समयसीमा में शीघ्र निपटारा करने की ताकीद की। सामुदायिक वन संसाधन के प्राप्त दावों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीएफओ प्रीता एसएम, डीएफओ श्री एमएस मौर्य, उप संचालक बफर सुश्री अमिता केबी, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी, सहायक आयुक्त डॉ. अरुण शुक्ला, श्री रंजीत गुप्ता सहित वनाधिकार समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 12 सितंबर को

Reva India News

1 फरवरी को नव निर्मित वेयर हाऊस में स्थानांतरित होंगी ई.व्ही.एम.

Reva India News

16 दिसम्बर के विशेष महाभियान में पात्र हितग्राही टीका लगाएँ कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की  

Reva India News

Leave a Comment