Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पड़रिया में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित

मंडला, 10 अक्टूबर 2026

जिले के तहसील बिछिया अंतर्गत ग्राम पड़रिया में 10.58 हेक्टेयर भूमि पर अधोसंरचना विकास एवं औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय उद्योगपतियों एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मण्डला द्वारा विभागीय योजनाओं एवं उद्योग स्थापना के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम पड़रिया में औद्योगिक विकास की संभावनाओं, निवेश को आकर्षित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित उद्योगपतियों एवं व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों से क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना, आवश्यक अधोसंरचना के विकास तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए गए।

बैठक में लगभग 20 उद्योगपति एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष तथा सदस्यगण उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय निवेश को प्रोत्साहित करना तथा रोजगार के नए अवसर विकसित करना है।

Related posts

जनप्रतिनिधियों ने किया उद्यानिकी कृषक भ्रमण दल को रवाना

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 अगस्त 2023

Reva India News

जिले में साहस-जेंडर जस्टिस लैब्स की शुरुआत

Reva India News

Leave a Comment