Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान: सिकल सेल से पीड़ित तेजलाल पटेल को मिला उपचार एवं संबल

मंडला, 15 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सफलता की कहानी अपनी जुबानी’ के तहत ग्राम सागर निवासी श्री तेजलाल पटेल, पिता श्री कंत्रीलाल पटेल, जो सिकल सेल रोग से पीड़ित हैं, को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

सिकल सेल रोग के कारण श्री पटेल को समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते हुए नियमित उपचार एवं निर्धारित दवाइयों का सेवन करने की समझाइश दी। साथ ही, सिकल सेल रोग से संबंधित आवश्यक जानकारी तथा शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त परामर्श एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी से श्री पटेल को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित उपचार जारी रखने में सहयोग मिला है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सहायता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान उनके लिए आशा और संबल का माध्यम बना है।

Related posts

जनजातीय गौरव दिवस हमारे लिए गर्व का विषय है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसामुंडा के त्याग और बलिदान के सम्मान में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया – कैबिनेट मंत्री जनजातीय गौरव दिवस एवं मंडला गौरव दिवस आयोजित पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ऑडीटोरियम हॉल में हुआ समारोह

Reva India News

मानव अधिकार आयोग का दौरा 10 को जिला योजना भवन में करेंगे हितग्राहीवार समीक्षा

Reva India News

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्यवाही की मांग सौंपा गया ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment