Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नाबार्ड के तत्वावधान में उन्नत कृषि पर कार्यशाला आयोजित पायलीबहुर के किसानों ने कृषि विश्वविद्यालय में सीखे खेती के गुर

मंडला, 15 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) तथा प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में निवास विकासखंड की पायलीबहुर ग्राम पंचायत के किसानों एवं ग्रामीण समुदाय के सदस्यों के लिए जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में उन्नत कृषि विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, फसल प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग, कृषि लागत में कमी तथा उत्पादकता एवं आय बढ़ाने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया गया।

नाबार्ड समर्थित जलग्रहण परियोजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य किसानों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा उन्हें टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। प्रदान संस्था द्वारा ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत यह पहल किसानों के क्षमता विकास में महत्वपूर्ण रही।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (2.0) के जाँच दल के समक्ष आपत्ति 15 दिवस में प्रस्तुत करें

Reva India News

यह रज़ा साहब को मरणोत्तर जीवन देने की कोशिश है – अशोक वाजपेयी महान चित्रकार पद्मविभूषण सैयद हैदर रज़ा की नवमीं पुण्यतिथि पर चादर पेश कर दी गई पुष्पांजलि

Reva India News

चुटका परियोजना विस्थापित परिवारों की कॉलोनी का एसडीएम ने किया भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment