Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माधव फ्रेश क्वालिटी स्वीट्स का शुभारंभ

                                         मण्डला। नगर मुख्यालय में शुक्रवार को चंदानी परिवार के नवीन प्रतिष्ठान माधव फ्रेश क्वालिटी स्वीट्स का शुभारंभ हुआ। श्री सद्गुरु बाबा ईश्वरशाह जी की असीम कृपा से प्रारंभ हुए इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ कृषि उपज मंडी श्री हनुमान मंदिर के सामने पड़ाव में किया गया। संचालक गिरीश चंदानी, नीरज चंदानी, रोहन चंदानी ने बताया कि यहां पर तुरंत की बनी कैमिकल फ्री मिठाईयां  उपलब्ध रहेंगी। यहां ग्राहकों को ताजा एवं केमिकल फ्री मिठाइयां उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ गुणवत्तापूर्ण नमकीन और बेकरी आइटम भी उपलब्ध रहेंगे स्वाद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए प्रतिष्ठान शुरू करने का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना है शुभारंभ अवसर पर चंदानी परिवार ने कहा कि प्रतिष्ठान के माध्यम से ग्राहकों को ताजगी गुणवत्ता और बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। परिवार ने शहरवासियों से प्रतिष्ठान में पहुंचकर सेवाओं का लाभ लेने अपील की इस नवीन प्रतिष्ठान से मिठाई और नमकीन बाजार में एक नया विकल्प जुड़ा है चंदानी परिवार ने सभी शुभचिंतकों एवं आमंत्रितों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related posts

जिले में मिले 150 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

जिले में यातायात व्यवस्था दुरूस्त करें जिससे आवागमन सुगम हो – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और वाहन चालकों को सीटबेल्ट बांधने के लिए निर्देश दें सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली

Reva India News

माँ नर्मदा की पंचचौकी महा आरती में शामिल हुए कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

Leave a Comment