Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन विश्वास अभियान: सीएम हेल्पलाइन समाधान के साथ हुई विभागीय समीक्षा जनसंवाद शिविर से पूर्व कलेक्टर ने ली बैठक, कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

मंडला, 16 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बम्हनीबंजर में जनसंवाद शिविर से पूर्व उप तहसील कार्यालय में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने नगर परिषद बम्हनीबंजर के वार्डवार और योजनावार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से पीडीएस दुकानों के संचालन, खाद्यान्न वितरण की स्थिति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों और पोषण आहार वितरण की गहन समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकाय के अंतर्गत संपत्ति कर और जलकर वसूली की प्रगति की भी समीक्षा की। संपत्ति कर, जलकर शाखा सहित अन्य शाखाओं के कार्यों को लेकर वार्ड प्रभारियों से विस्तार से चर्चा की गई और लंबित वसूली को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन (सीएम हेल्पलाइन) में चयनित शिकायतों की सघन समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 87 आवेदकों की समस्या

Reva India News

शहद प्रशंस्करण इकाई की स्थापना के लिए मिला 5 लाख रूपये का ऋण- निशार कुरैसी  

Reva India News

नशामुक्ति अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment