Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, डम्फर जप्त

मंडला, 16 अक्टूबर 2026

कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर को निवास क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त वाहन डम्फर क्रमांक एमपी 20 एचबी 5529 को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया। वाहन को शासकीय अभिरक्षा में थाना निवास की सुपुर्दगी में दिया गया है।

उक्त वाहन के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय भेजा जा रहा है। कार्रवाई सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

आरडी कॉलेज में रोजगार मेला 9 को

Reva India News

जिले में अब तक 1175.8 मिमी वर्षा

Reva India News

कलेक्टर ने नैनपुर कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया किसानों और व्यापारियों से किया सीधा संवाद

Reva India News

Leave a Comment