मंडला, 27 अक्टूबर 2026
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते ने विभागीय अमले की वर्चुअल बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने आँगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को दी जा रही पोषण सेवाओं की जानकारी लेते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री परस्ते ने पोषण ट्रैकर में टेक होम राशन एवं गर्म ताजा पका भोजन से लाभान्वित बच्चों और महिलाओं की शत-प्रतिशत एंट्री समय-सीमा में सुनिश्चित करने तथा पोषण आहार वितरण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के निर्देश दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहा।
