मंडला, 28 अक्टूबर 2026
भारत सरकार के निर्देशानुसार 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मंडला में विभिन्न नर्सिंग महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता, सामान्य कचरा एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन तथा जल स्त्रोतों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह धुर्वे ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिला चिकित्सालय के शरद मेश्राम ने अभियान के अंतर्गत संचालित जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में एएनएमटीसी मंडला, सरदार पटेल स्कूल ऑफ नर्सिंग मंडला तथा मदर टेरेसा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, कटरा मंडला के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

