Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनविश्वास अभियान के तहत बिछिया में शिविर आयोजित, कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके हुईं शामिल किसानों को मशरूम उत्पादन, मछली पालन एवं पशुपालन अपनाने के लिए किया प्रेरित  

मंडला, 30 अक्टूबर 2026

जनविश्वास अभियान के तहत बिछिया में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा आजीविका के नए अवसर अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। शिविर में नागरिकों से विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनके निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि किसान भाई पारंपरिक खेती के साथ-साथ आय के अन्य स्रोत भी विकसित करें। मशरूम उत्पादन कम लागत में अतिरिक्त आय अर्जित करने का अच्छा माध्यम है। प्रत्येक किसान को मशरूम उत्पादन के लिए आगे आना चाहिए, ताकि खेती के साथ उनकी आमदनी में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें। पारंपरिक खेती के साथ मछली पालन, पशुपालन एवं मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियां अपनाने से आय के अतिरिक्त अवसर विकसित होंगे और ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े। जनविश्वास अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं जनसमस्याओं के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए उसका परीक्षण किया जाए तथा पात्रता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों को की गई कार्रवाई एवं निराकरण की स्थिति से भी अवगत कराएं, ताकि आमजन को शासकीय सेवाओं का सहज लाभ मिल सके। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। शिविर में अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया श्री कुलदीप पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

विशेष पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन 17 से 24 जनवरी तक

Reva India News

एसडीएम निवास ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण गतिविधियों का औचक निरीक्षण

Reva India News

19 अप्रैल को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा मतदान मंडला संसदीय क्षेत्र में 21 लाख 1 हजार 811 मतदाता

Reva India News

Leave a Comment